धार्मिक
गणेश जी के दर्शनार्थ श्रद्धालुओं की उमडी अपार भीड

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अपनी अपनी मनोकामना लेकर भगवान गणपतिजी के पावन दरबार मे अर्जी लगाने श्रृध्दालुओ की अपार भीड यहां पर सजी झांकियो पर उमड पडी है नगर एवं आसपास के गांवों से रोज महिलाये बच्चे-बूढ़े सभी भक्ति भाव के साथ आकर पावन दर्शनो का आनंद ले रहे है इस अवसर पर भजन कीर्तन पूजा अर्चना आरती लोकगीत आदि के रंगारंग कार्यक्रमो के आयोजित होने से रात्रि व सान्ध्य कालीन बेला मे श्रृध्दालु श्रोता दर्शको की भारी भीड से गौरझामर मे मेला लगा हुआ है।


