मध्य प्रदेश

शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर की छत क्षतिग्रस्त, गिरने लगा मलमा

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरझामर के पांच नम्बर कक्ष जिसमे डॉक्टर बैठते है का पिछले दिनो सीलिग की छाप का बडा हिस्सा भर-भराकर नीचे आ गिरा हालांकि इस हादसे मे कोई हताहत नही हुआ। छत के नीचे सीमेंट कंक्रीट की मोटी परत घटिया निर्माण के चलते गिर गई इस तरह से छत की परते आये दिन गिरने की सम्भावनाओ से भर्ती व रोज इलाज कराने आने वाले मरीजो को भय सताने लगा है । इस सम्बन्ध में नागरिको ने वरिष्ठ अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट करते हुए इसकी तत्काल जांच व मरम्मत कराने की मांग की है जिससे आगत किसी भी घटना दुर्घटना को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button