कोई भी परेशानी हो तो मुझे तत्काल मोबाइल पर सूचना दे छात्राएं- विजय त्रिपाठी

थाना प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी, महिला पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छात्राओं को दिया हर संभव मदद का भरोसा
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। बालिका सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को बरेली थाना प्रभारी विजय कुमार त्रिपाठी एसआई दीपक वर्मा, एसआई नेहा अहिरवार, एएसआई रानी चौहान सहित पुलिस स्टाफ के साथ नगर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने अध्ययनरत छात्राओं के प्रत्येक कक्ष में जाकर छात्राओं से अपनी समस्याओं के बारे में पूछा और कहा कि उनकी कोई भी समस्या चाहें वह स्कूल की हो, रास्ते में आते-जाते समय की हो, या फिर बस की हो। आप मेरा मोबाइल नंबर नोट कर लें और जरुरत पड़ने भी मुझे फोन करें मैं मदद के तुरंत आपके पास आऊंगा और आपकी समस्या का निराकरण भी करुंगा।
थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने प्रत्येक कक्षा में बोर्ड पर अपना मोबाइल लिखा, साथ ही एसआई नेहा अहिरवारऔर एएसआई रानी चौहान का मोबाइल नंबर भी बोर्ड पर लिखवाया व छात्राओं से लिखने को कहा। इस दौरान बस से स्कूल आने जाने वाली छात्राओं ने थाना प्रभारी को बताया कि बस वाले हमको बस में नहीं बिठाते, जिस पर थाना प्रभारी ने स्वयं एक घंटे स्कूल के सामने रोड किनारे खड़े होकर बसों को रुकवाया और बस स्टाप से कहा कि आज के बाद स्कूली बच्चियों को बस में बैठने से मना नहीं करेंगे, और सभी स्कूली छात्राओं को बस में बिठाकर थाना बापिस गए। इससे पहले कन्या शाला में एक छात्रा ने थाना प्रभारी को बताया कि उसे एक लड़का स्कूल आते-जाते समय रास्ते में छेड़ता है, जिस पर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने एक साथी पुलिस कर्मी को सिविल ड्रेस में उस लड़के के घर भेजा, जोकि छात्रा को छेड़ने वाले लड़के को पुलिस थाना लेकर आया। इस दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य यूएस अहिरवार और व्याख्याता मांडरे भी मौजूद रहें।



