एक वर्षीय तेंदुआ की हुई मौत, गले में फंसा था लोहे का फंदा

वेटनरी जबलपुर में हुआ पोस्टमार्टम
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। वन परिक्षेत्र से लगे हुए जंगलों में वन प्राणी के विचलन और भ्रमण करने वाले इन वन पशुओं व जीवों की सुरक्षा व्यवस्था घटती जा रही हैं। देखा जाए तो हमेशा ही चर्चाओं में किसी वन जीव का शिकार या फिर फंडे में फंस जानें से इन वन जीवों की मौत हो जाती हैं। इस दौरान शनिवार को सुबह कटनी जिले के वन परिक्षेत्र सीमा क्षेत्र से एक वर्ष के तेंदुआ शावक को वेटनरी जबलपुर में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया हैं। जिसकी शिकारियों द्वारा लगाए गए लोहे के फंडे में फंस जानें के कारण गले में फैक्चर होने से मौत हो गई थी। वेटनरी डॉक्टर ने निरीक्षण करते हुए उसका पोस्टमार्टम किया। और इस घटना को लेकर वन परिक्षेत्र अधिकारी कटनी ने पंचनामा कार्यवाही करते हुए शिकारियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इस घटना से वन परिक्षेत्र अधिकारियो में काफी दुःख व्यक्त प्रकट किया है।



