मध्य प्रदेश

जगदीश साहू बने साहू समाज के तहसील अध्यक्ष

सिलवानी । रविवार को नगर की साहू समाज धर्मशाला में साहू समाज की तहसील स्तरीय बैठक जिला अध्यक्ष बसंत साहू की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के तहसील कार्यकारणी का गठन किया गया।
प्रारंभ ने समाज की आराध्य भक्त शिरोमणी कर्मा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। तत्पश्चात आगुंतक अतिथियों का फूल माला से स्वागत किया।
जिला साहू समाज समिति के पदाधिकारीयों में जिला अध्यक्ष बसंत साहू, सुहागचंद साहू, उपाध्यक्ष रेवाराम साहू बम्होरी, कैलाश साहू बरेली, बालमुकंद साहू बरेली, दिनेश साहू बरेली का फूल मालाओं से स्वागत किया गया ।
जिला पदाधिकारियों ने तहसील कार्यकारणी के गठन के लिए उपस्थित समाज बंधुओ से विचार और सुझाव लिए। तहसील सिलवानी के अध्यक्ष पद के लिए एक नाम जगदीश प्रसाद साहू बेगवा कला वालो का प्रस्ताव प्रवीण साहू के द्वारा प्रस्तुत किया गया, नियम अनुसार चुनावी प्रक्रिया महामंत्री चंद्रमोहन साहू द्वारा कराई गई एक नाम आने के साथ ही निर्विरोध जगदीश प्रसाद साहू को तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया। उपस्थित समाज बंधुओ ने तिलक कर फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
बैठक को जिला अधक्ष बसंत साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर समाज को संगठित कर एक जुटता के साथ काम कर आगे बढ़ने में सभी सहभागी बने।
नव निर्वाचित अध्यक्ष जगदीश साहू ने कहा कि समाज ने जो दायित्व सौंपा है उसे पूरी ईमानदारी के साथ करने का प्रयास करूंगा ।
इस अवसर पर रघुवीर प्रसाद साहू, राधेलाल साहू काका, राजेश साहू, गोविंद साहू, शिवकुमार साहू बम्होरी, गोविंद प्रसाद साहू शिक्षक साईखेड़ा, सेठ भगवतशरण साहू साईखेड़ा, सीताराम साहू शिक्षक साईखेड़ा, दीपक साहू साईखेड़ा, नरेश साहू भोड़िया, प्रवीण साहू, सतीश साहू, राधेश्याम साहू, शुभम साहू, बैजनाथ साहू डिप्टीरेंजर, जगदीशप्रसाद साहू, संदीप साहू, नरेश साहू, मोहन साहू, नागराज साहू, कैलाश साहू देवरी, अभिषेक साहू, राहुल साहू, प्रदीप साहू आदि मोजूद रहे।

Related Articles

Back to top button