मध्य प्रदेश

शासन- प्रशासन का नहीं है काम शायद, संगठन के सदस्य संभालेंगे न्यायाधीश की कमान

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले तेंदूखेड़ा विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ससना कला का आश्चर्यचकित मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार एक संगठन चल रहा, भगवती मानव कल्याण संगठन नाम से एक प्रताड़ित व्यक्ति का मामला सामने आया। जो की ससनाकला ग्राम का नागरिक है, एवं वर्तमान सरपंच भी है, थममन सिंह/कोदू सिंह अपनी समस्या ग्राम वासियों एवं बुजुर्गों के साथ जाकर जिला प्रशासन न्यायाधीश की शरण में पहुंचा एवं आवेदन देकर गुहार लगाई कि मुझे झूठा अवैध तरीके से फसाया गया है। भगवती मानव कल्याण संगठन की आढ लेकर सदस्यों की मिलीभगत होना बताया गया है। प्रताड़ित व्यक्ति के अनुसार बतलाए हुए नाम भोला यादव , सोनू यादव, अरविंद यादव, घनश्याम यादव, चंद्र प्रताप आदि लोगों के द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच सम्मान- प्रतिष्ठा छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से शराब रखकर एवं वीडियो बनाकर अवैध परिवहन एवं गलत तरीके से फसाया गया है। आगे प्रेस लिख रहा है, यदि ऐसे संगठन से जुड़े लोगों के द्वारा शासन- प्रशासन न्यायालय सभी अपने संगठन स्वयं का कानून न्यायालय बना लेते हैं, तब तो बहुत गंभीरता का विषय है, ऐसे लोग अपनी कोई भी नाराजगी या बुराइयां संगठन से जुड़े लोग किसी भी योग्य इंसान को मान प्रतिष्ठा से वंचित करके इज्जत धूमिल कर सकते हैं। क्योंकि इनके पास संगठन की ताकत है। स्वयं का कानून न्यायालय समझने वाले यदि ऐसा चलता रहा तब तो शरीफ इंसान की मान प्रतिष्ठा से वंचित होना पड़ सकता है। ऐसे मामला को शासन प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए, ताकि कोई भी बेगुनाह इंसान ऐसे संगठनों के द्वारा शोषण का शिकार ना बने।

Related Articles

Back to top button