धार्मिक
गरबा महोत्सव में मंत्री, सांसद व विधायक हुए शामिल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । नव शक्ति गरबा उत्सव समिति द्वारा दमोह शहर के तहसील ग्राउंड पर गरबा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संयोजक प्रभात सिंह, सचिव ज्योति तिवारी, अध्यक्ष संजू राजपूत और उपाध्यक्ष निधि श्रीवास्तव है। जहां आज माता रानी की आरती में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी, दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, नरेंद्र बजाज, गौरव पटेल, राजू कमल ठाकुर, दीपक मिश्रा, कार्यक्रम संचालन अमर सिंह, व एलएन वैष्णो के अलावा और भी मंच पर जन मौजूद है।
पुलिस व्यवस्था में सीएसपी अभिषेक तिवारी, थाना प्रभारी आनंद सिंह ठाकुर, प्र.आरक्षक राजकुमार बिदौल्या, आरक्षक देशराज, नरेंद्र, आकाश व पुलिस बल के अलावा वज्र वाहन भी है।



