मध्य प्रदेश

खेत पर काम करते समय युवक करंट में झुलसा, मौत

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । रायसेन जिले के बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम खमरिया में रविवार की सुबह खेत पर काम करते समय व्यक्ति को करंट लग गया। जिसे इलाज हेतु तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने के पूर्व व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार रविवार की सुबह 9 बजे दिनेश रघुवंशी पिता मोहन सिंह रघुवंशी उम्र 33 साल निवासी ग्राम ग्राम खमरिया तुलसीपार को खेत पर काम करते के दौरान करंट में बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर परिजन इलाज हेतु तत्काल सिविल हॉस्पिटल सिलवानी ले जाया जा रहा था कि अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही रास्ते में युवक ने दम तोड दिया।
उप निरीक्षक अमर सिंह धाकड़ ने बताया कि युवक अपने मामा के खेत पर काम कर रहा था कि विद्युत करेंट की चपेट आने से झुलस गया। युवक के शव का पोस्टमार्टम सिविल हॉस्पिटल सिलवानी में कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी आरके चौधरी ने बताया कि खेत में काम करने के दौरान युवक को करंट लगने से मौत हो गई। मर्ग पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button