जान हथेली पर रखकर टूटी पुलिया से निकल रहे है छात्र छात्राऐ

चार महिने से सो रहा हैं प्रशासन और जबाबदार
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । जान की परवाह किये बगैर शा हाई स्कूल जैतपुर कछया के एक सैकडा बच्चे चार माह से टूटी खतरनाक पुलिया पर से निकल रहे है। बता दे पिछले सरपंच के कार्यकाल मे बनाई गई उक्त पुलिया के घटिया निर्माण की पोल तब खुल गई जब चार माह महिने पहले एक ट्रक के निकलने से पुलिया टूट गई, स्कूल के बीच रास्ते पर पडने वाले बरसाती नाले पर बनी पुलिया के टूट जाने पर इसे न कलेक्टर ने संज्ञान लिया न एसडीएम, तहसीलदार न मौके पर पहुँचकर इसे देखा। बतादे की इस टूटी पुलिया पर से निकलते वक्त स्कूली बच्चे खतरे से खाली नही है ढालान होने पर दिखलाई नही देने के कारण अन्य तेज गति वाहन भी अनजाने में टूटी गहरी पुलिया मे गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे है । नागरिको ने ट्रक के निकलने मात्र से टूटी पुलिया के घटिया निर्माण की जांच की मांग की है स्कूली बच्चो की जान व टूटी पुलिया से हो रही व्यापक परेशानी को देखते हुए एसडीएम देवरी, तहसीलदार, सीईओ सम्बंधित अधिकारी इसे गम्भीरता से लेकर टूटी हुई पुलिया की जांच व मरम्मत तत्काल कराये जिससे आवागमन सुचार हो सके आश्चर्य व गम्भीर चिंता की बात है की अभी तक कोई भी सम्बंधित जबाबदार प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच सामने नही आया है जनापेक्षा है कोई अप्रिय घटना घटने से पहले पुलिया का निर्माण अतिशीघ्र किया जावे।



