धार्मिक
नवरात्रि की महाष्टमी को घर घर हुई कुल देवी की पूजा

गौरझामर मे दर्शनार्थ जन सैलाब उमडा
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इस समय भक्ति गीतो से नवरात्रि का आनंद देखते ही बन रहा है गौरझामर मे आकर्षक ढंग से सजे माता के दरवार को निहारने और ममतामयी मां का प्यार दुलार अशीर्वाद व कृपा पाने के लिए भक्तवत्सला मां के श्री चरणो मे माथा टेकने दर्शन की लालसा लेकर भक्त दूर दूर से गौरझामर आ रहे है नवरात्रि पर यहां कलकत्ता से लाई गई मां महाकाली की भव्य नयनाभिराम विशाल मूर्ति सबसे ज्यादा आकर्षक का केन्द्र बनी हुई है सभी श्रद्धालु सर्वप्रथम मां महाकाली के दर्शन करते हैं शक्ति की भक्ति का महापर्व धूमधाम से मनाते हुये लोगो ने दुर्गा महाष्टमी के दिन पूरे भक्तिभाव से अपनी अपनी कुल देवी की पूजा अर्चना आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिन देवी मंदिरो में विशेष पूजा अर्चना की गई।


