श्री राम कथा में भक्तों की भीड़, यजमान सहित गांव के लोगों ने मिलकर की शाम की आरती

पांचवे दिन राम धनुष कथा सुन भक्त हुए विभोर,
संगीतमय नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन, बड़े हनुमान मंदिर भाखरा, ग्राम हरदुआ कला में जारी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा के ग्राम हरदुआ कला में संगीतमय नौ दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन दिनांक 16 अक्टूबर से नियंतर 24 अक्टूबर 2024 तक आयोजित की जा रही है। श्री राम कथा के पांचवे दिन भरभरा वाले श्री श्री 1008 बनवारी दास महाराज की उपस्थिति एवं कथा वाचन पंडित घनश्याम खंपरिया बरगी सिहोरा के सांध्य मे हो रही हैं।
ग्राम हरदुआ कला बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा के पांचवे दिन यजमान सहित गांव वालों की उपस्थिति में सुनने वाले भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
श्री राम कथा व्यास एवं श्री राम धनुष कथा शुभारम्भ के पांचवे दिन पूज्य गुरुदेव बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम की मौजूदगी में सुनने वाले यजमान और भक्त भक्तिमय के माहौल में डूब गए। शारदा बाई उपाध्याय, उर्मिला देवी दुबे, मुन्नी बाई उपाध्याय, सुखदेव बर्मन, राम कली बर्मन, उमा बाई झारिया, मुन्नी बाई झारिया, विद्या बाई, झारिया, ममता बाई झारिया, कल्लू बाई झारिया, शकुन बाई झारिया, श्याम बाई पटेल द्वारा संचालित हो रही श्री राम कथा सुनने बैठे हुए हैं।
ग्राम हरदुआ कला बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम कथा व्यास हेतु सुखदेव पटेल सरपंच, सुदर्शन उपाध्याय, राम दत्त उपाध्याय, गुड्डू उपाध्याय, गुड्डू मिश्रा, प्रदीप गुड्डू दुबे, त्रिभुवन उरमालिया, डॉ राजेश गर्ग, सूरज पटेल, विजय कुर्मी, महेन्द्र कुर्मी, राममिलन झारिया, गिनंदू नाई, अर्जुन बर्मन के द्वारा लगातार सेवा भाव से श्री राम कथा आयोजित में शाम को एकत्रित यजमान ने मिलकर भव्य आरती की।


