खेलमध्य प्रदेश

नेशनल वॉलीबॉल में साहिल सोनी का चयन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
गाडरवारा । साहिल सोनी पिता सुनील सोनी का 68 वी राष्ट्रीय वॉलीबॉल नेशनल में चयन हुआ है। साहिल सोनी ने चीचली नगर का नाम रोशन किया है। साहिल सोनी की इस उपलब्धि पर नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों ने साहिल सोनी को बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की है।
साहिल सोनी दिनांक 6 नवंबर 2024 से 10 नवंबर 2024 तक नेशनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में ‌ बरेली उत्तर प्रदेश में प्रतियोगिता खेलेंगे । साहिल सोनी के कोच साकीर खान, मनीष कटारे, मुकेश परिहार, डब्बू कहार, रोहित विश्वकर्मा, विजय सेन, अभिनव, नौशाद बाबा, रौनक बाबा, बृजेश श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, अनिल सोनी, प्रवीण डोडो सोनी, विवेक सोनी, अरुण पटेल, उमेश शर्मा, अंकित सोनी आदि ने बधाइयां दी है।

Related Articles

Back to top button