अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में 1 लाख 20 हजार की अवैध शराब की जप्त

आबकारी बरेली द्वारा दिवाली के पूर्व कार्यवाही जारी
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । आबकारी आयुक्त मध्य प्रदेश ग्वालियर द्वारा आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त बरेली राजेश विश्वकर्मा द्वारा मुखबिर सूचनाओं के आधार पर अवैध मदिरा विनिर्माण, संग्रहण, कब्जा व परिवहन के विरुध्द दिनाँक 24 अक्टूबर 2024 को ग्राम पीपलवाली, केमबाली भीलटोली, धांधला, अमरावद, देहरी कलां तथा सेमरी खोजरा आदि ग्रामों में छापामार कार्यवाई कर कुल 6 आपराधिक प्रकरण कायम किए गए जिनमे करीबन 75 बल्क लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा, सहित 7 टंकियों में भरे शराब निर्माण हेतु तैयार शुदा गुड़ मिश्रित करीबन 1050 किलोग्राम महुआ लाहन ज़ब्त किया गया। नमूना लेकर मय पात्रों के चालू भट्ठी सहित मौके पर नष्ट किया तथा मदिरा को विधिवत ज़ब्त कर कब्जा आबकारी लिया l कुल 6 प्रकरणों में 5 आरोपी प्रेमबाई रायसिख, सीमा कुशवाह, कृष्णा बाई अहिरवार, सरिता रायसिख तथा चतरा वंशकार को मौके पर गिरफ्तार किया तथा 1 प्रकरण मे आरोपी फरार होने में सफल जिसकी गिरफ्तारी शेष है l अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं गुड़ मिश्रित महुआ लाहन के प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट की धारा 34- 1(क) तथा (च) के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए l जप्त मदिरा एवं लाहन का बाज़ार मूल्य रु 1,20,000/- आंकलित किया गया l
कार्यवाही में आबकारी आरक्षक रामस्वरूप पटेल, महिला आरक्षक स्वेता शिवहरे एवं नगर सैनिको का सराहनीय सहयोग रहा l



