किसानों ने बढ़ते बिजली पंप के बिलों को लेकर दिया धरना, मौन प्रदर्शन कर एसडीएम को सौपा ज्ञापन

अगर सुधार नहीं हुआ तो नहीं जमा करेंगे कृषि पंप का बिल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा मुख्यालय स्थित आने वाले सभी किसान भाईयों ने शुक्रवार को दोपहर बिजली विभाग द्वारा कृषि पंपो के हॉर्स पावर लोड बढ़ाकर भेजे गए अधिक बिलों को लेकर अखिल भारतीय ओ बी सी
महासभा ब्लाक अध्यक्ष की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन कर अपने अपने कृषि क्षेत्र में लगे पंपों के बढ़ा कर भेजे गए अतिरिक्त बिल मैसेज को लेकर चर्चा करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रूपेश सिघाई को ज्ञापन सौंपकर कृषि पंपों के भुक्तान सुधार एवं यूरिया खाद और डीएपी 18,46 वाली ही सभी किसानों को उबल्ब्ध कराई जाए।
ज्ञापन सौंपकर उन्होनें कहा पूर्व क्षेत्र के किसान भाईयों ने अपने अपने कृषि पंपों के बढ़ाकर अतिरिक्त बिल मैसेज भेजा गया है। इसका सुधार करे। अगर सुधार नहीं हुआ तो हम किसान भाईयों बिल भुक्ता नहीं करने बाध्य होगे। जिसकी वजह बिजली विभाग स्वयं जिम्मेदार होगा।
रमेश पटेल, बिहारी पटेल, ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी सहित ग्रामीण क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



