क्राइम

व्यापारी की कार का शीशा तोडकर निकाले दस लाख रूपये, चोरो के हौसले बुलंद

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चोरो के होसले इतने बुंलद हो गये है कि वह कही भी किसी को भी अपना शिकार बना लेते है बुधवार की शाम को गौरझामर के गल्ला व्यापारी अजित कुमार जैन गल्ला बेचकर सागर से वापिस गौरझामर अपनी कार से लौट रहे थे रास्ते में फोरलाइन एनएच 44 चितौरा गांव के बस स्टेंड पर एक मुगौडी की दूकान पर वह नश्ता करने के लिये उन्होने अपनी कार को सडक किनारे खडी कर मुगौडी खाने चले गये इस बीच मौका पाकर अज्ञात चोरो ने उनकी कार का शीशा तोडकर उसमे रखे दस लाख रूपये बडे शातिराना अंदाज मे चुरा लिये कथित अज्ञात चोरो को पकडने के लिये पुलिस सीसीटीबी कैमरो आदि की मदद ले रही है।

Related Articles

Back to top button