मध्य प्रदेश

बाल दिवस पर हुआ बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

बच्चों का मनोबल बढ़ाया, मॉडल का किया प्रदर्शन
सिलवानी । नगर की शैक्षणिक संस्था मां शारदा विद्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बाल मेले एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मां शारदा स्कूल के प्राचार्य मदन रघुवंशी के द्वारा मां सरस्वती एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य मदन रघुवंशी एवं समस्त स्टाफ द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया, और बाल मेले का शुभारंभ कर नन्हे, मुन्ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर खरीददारी कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। बाल मेले में पॉपकॉर्न, समोसे, गोलगप्पे, चॉकलेट, बिस्किट, खेलकूद से संबंधित सामग्री, शरबत, व्यंजन आदि के स्टॉल लगाए गए। वही संस्था के छात्र छात्राओ ने विज्ञान के विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया, बड़ी संख्या में बच्चों, पालको, महिलाओं ने बाल मेले का आनंद उठाया।

Related Articles

Back to top button