मध्य प्रदेश

स्कूली बच्चों को साईकल वितरण हुआ

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। सीएम राइज स्कूल साँईखेडा में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए चलाई गई साईकल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अनुज प्रताप सिंह, पूर्व विधायक साधना स्थापक, जिला पंचायत सदस्या अंजू शुक्ला, वरिष्ठ नेता गौरीशंकर खेमरिया, धर्मपाल सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष कीरतसिंह पटेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहरकांत गूर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष स्वाती अग्रवाल, आरती राजपूत, दिग्विजयसिंह राजपूत, स्वप्निल सोनी सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी । सभी बच्चे एवं स्टाफ बेहद अनुशासित एवं योग्य हैं। स्कूल को अच्छे एवं रोमांचक परिवेश को बनाएँ रखने वाले सभी शिक्षक गणों हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button