मध्य प्रदेश

सकल हिंदू समाज ने किया प्रदर्शन, निकाली गई रैली, सीएम राइज स्कूल ग्राउंड में हुई आमसभा

बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार के विरोध में एकजुट हुआ हिंदू समाज, दिखाई ताकत
सिलवानी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में सकल हिंदू समाज ने बुधवार को सीएम राइज स्कूल मैदान में धरना दिया गया। इसमें बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सभी ने हुंकार भरी। सभा के बाद रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। सीएम राइज स्कूल मैदान में धरना एवं आमसभा आयोजित की गई।
रैली सीएम राइज स्कूल मैदान से प्रारंभ होकर गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, गांधी आश्रम, शिवाजी नगर होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। रैली में सम्मिलित लोग हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। इन पर हिंदुओं पर नरसंहार, मानवता पर हमला बांग्लादेश में नरसंहार बंद करो, अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रताड़ित हिंदू करें पुकार हमारी सुध ले सरकार आदि नारे लिखे हुए थे।
हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित जनसभा में मुख्य वक्ता के रूप में आयोजित सभा में श्री 1008 रामकृष्ण दास जी त्यागी महाराज, खेड़ापति पंडित नरेश शास्त्री, राजेन्द्र सिंह राजपूत, संजय शास्त्री उपस्थित रहे।
इन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पिछले कई महीनों से भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में अशांति फैली हुई है। छात्र आंदोलन के नाम पर शेख हसीना की सरकार को हटा दिया गया, तभी से हिंदू मंदिरों और हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। हिंदुओं की संपत्ति लूटी जा रही है। महिलाओं के साथ बलात्कार एवं बर्बरतापूर्ण व्यवहार कट्टरपंथियों द्वारा किया जा रहा है, वह वहां की यूनिस सरकार और सेना के समर्थन के कारण हिंदू अल्पसंख्यक समाज बेबस और बेघर होकर संकट में है। इन्होंने कहा कि हम इस जन आंदोलन के माध्यम से भारत सरकार से मांग करते हैं कि वह बांग्लादेश की कार्यवाहक यूनिस सरकार पर दबाव बनाए और इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में रखें। दुनिया में कहीं भी हो रहे धार्मिक अत्याचारों की निंदा करते हैं। इस जन आंदोलन के माध्यम सारे विश्व का ध्यान बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं पर दिलाना चाहते हैं। इन्होंने कहा कि हाल ही में इस्कॉन के संत और हिंदू नेता चिन्मय दास को भी देशद्रोह के आरोप में जेल भेज दिया एवं भारत आ रहे इस्कॉन संतों को भी बॉर्डर पर रोक दिया गया।
रैली के पूर्व उपस्थित सकल हिन्दू समाज को हाथ उठाकर नगर खेड़ापति नरेश शास्त्री द्वारा समाज की रक्षा का संकल्प दिलाया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चियों ने भी हाथ में बैनर और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन में अपनी सहभागिता की।

Related Articles

Back to top button