क्राइम

धौलपुर के जंगल से सागौन 27 नग परिवहन करते हुये वन विभाग ने जप्त की मैक्स बोलेरो

सिलवानी । 9 दिसम्बर 2024 को मुखबिरी के आधार पर वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी के अंतर्गत बीट धौलपुर से अवैध रूप से सागौन ईमारती वनोंपज परिवहन करते हुये जप्ती की कार्यवाही की गई।
वन मंडल अधिकारी रायसेन विजय कुमार के निर्देशन में एवं उप वन मंडल अधिकारी इन्दर सिंह बारे के मार्गदर्शन में पश्चिम सिलवानी वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा के नेतृत्व में वन अमले के पृथक पृथक दल बनाकर धौलपुर, जमुनिया के चारों ओर के रास्तों पर नाकाबंदी की गई सारी रात वन अमला वन क्षेत्र में गश्त कर दिनॉक 9 दिसंबर 2024 की दरम्यानी रात 3 बजे धौलपुर बीट के अन्तर्गत वंधी घटिया के पास वन कक्ष क्रमांक आर.एफ. 127 में वाहन के पहियों के निशान के आधार पर पहुॅच कर देखा कि एक वाहन में कुछ लोग सागौन लकड़ी भर रहे थे जिन्हें घेर कर पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वन चोर अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे। मौके पर मिले वाहन मैक्स ब्लेरा जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर MP 05 ZC 8809 में सागौन ईमारती वनोंपज भरी थी जिसे मौके पर जप्तीनामा तैयार कर जप्ती की गई तथा कागजी कार्रवाही कर वाहन को रेंज कम्पाउण्ड सिलवानी लेकर आाये। वाहन में भरी हुई सागौन वनोंपज 27 नग 2.142 घन मीटर की नाप कर सूची बनाई गई। मैक्स ब्लेरों में सगौन ईमारती नग 27 घनमीटर 2.142 जिसका बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 25 हजार आंकलन किया गया। तथा वाहन का मूल्य लगभग 8 लाख आंका गया है। भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47303/13 दिनॉक 9.12.2024 जारी किया गया प्रकरण में जॉच कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। एवं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
जप्ती की कार्यवाही वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा, गोवर्धन शर्मा वनपाल, उदय कुमार पाठक, हरनारायण सिंह, परषोत्तम रजक, मेहबूव उल्ला, जोखना बसूनिया, संकुल मौर्य सभी वनरक्षक, प्रेमनारायण रजक स्थाई कर्मी, धर्मेन्द्र लोधी वाहन चालक, संतोष तिवारी सहयोगी दल, रघुवीर लोधी सहयोगी दल का विशेष सहयोग रहा है।

Related Articles

Back to top button