मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. सुबोध जैन का आगमन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में एमएससी जूलॉजी प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए एक्सटर्नल एक्सपर्ट के रूप में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ. सुबोध जैन (रिटायर्ड) का डॉ. सर हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर से आगमन हुआ। प्रोफेसर जैन ने प्रैक्टिकल एग्जाम के बाद महाविद्यालय के नैक मूल्यांकन के लिए स्टाफ को मार्गदर्शन दिया। साथ ही विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित भी किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य कल्पना जाम्भुलकर, जूलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अखिलेश जैन, डॉ. शिखा दुबे, डॉ. अब्दुल अन्वेष मंसूरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button