क्राइम

पत्रकार का शव मिला सेप्टि टैंक के अंदर, किस ने दिया हत्या को अंजाम, जॉच पडताल के बाद ही होगा बड़ा खुलासा

एनडीटीवी मुकेश चंद्राकर बीजापुर से थे युवा पत्रकार
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
छत्तीसगढ़। Mukesh Chandrakar Murder Case: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद अब सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे को घेर रही है. आइए जानते हैं सोशल मीडिया पर इन पार्टियों ने क्या पोस्ट किया है।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के दबंग युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर मर्डर केस के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी पार्टी एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए घेर रही है. कांग्रेस ने प्रदेश में बीजेपी का जंगलराज बताया है तो वहीं बीजेपी ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस नेताओं के साथ फोटो शेयर करते हुए जवाब दिया है. इधर बस्तर के पत्रकारों ने कहा है कि मुकेश की हत्या में राजनीति नहीं बल्कि हमें न्याय चाहिए।
एन डी टी वी (NDTV )के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में पत्रकारों से लेकर आमलोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफ़ाश करने की मांग की जा रही है. शुक्रवार की शाम को ठेकेदार के बाड़े के सेप्टिक टैंक में जैसे ही मुकेश का शव मिला प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई. कांग्रेस पार्टी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है तो वहीं बीजेपी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लिखा है कि छत्तीसगढ़ में BJP का जंगलराज है. पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने सड़क में भ्रष्टाचार का खुलासा किया था. इसके बाद से सड़क बनवाने वाला ठेकेदार नाराज था. ठेकेदार ने मुकेश को बुलाया और उन्हें मारकर लाश को अपने घर की सैप्टिक टैंक में चुनवा दिया। BJP के जंगलराज में कोई भी सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।
कांग्रेस के इस पोस्ट का जवाब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने भी दिया है. बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि “कांट्रेक्टर है या कांग्रेसी कांट्रैक्ट किलर!!” घृणित येन-केन-प्रकारेण की राजनीति के परिचायक कांग्रेसियों ज़रा अपने गिरेबाँ पर झांककर देखो, क्या जल्दबाज़ी में तुमने अपना ही कच्चा चिट्ठा खोल दिया है। बीजापुर के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मुख्य आरोपी कांट्रैक्टर सुरेश चंद्राकर की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से घनिष्ठता जगज़ाहिर है।दीपक बैज ने ही सुरेश को कांग्रेस पार्टी के SC मोर्चा के प्रदेश सचिव के पद से नवाजा है। मोहब्बत की तथाकथित कांग्रेसी दुकान से तरह-तरह के अपराधिक सामान बिक रहे हैं और सारे सेल्समैन अपराधी तौर पर हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button