मध्य प्रदेश

58 आवेदनों में कई का तत्काल निराकरण, शिविर में विभागीय कर्मचारियों एवं जनता की सहभागिता रही

उमरियापान पंचायत में मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अंतर्गत ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत उमरियापान में शनिवार को शिविर का आयोजन किया।
शिविर का शुभारंभ माता सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया । शिविर में विभिन्न विभागों स्टाइल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए उनका समाधान किया।
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक लौगों तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है।
सरपंच अटल ब्यौहार ने बताया कि शिविर में अभी तक 58 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से कई आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं, भूमि विवाद, शिक्षा और रोजगार के विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए ।
शिविर की मुख्य बातें:
-विभिन्न विभागों ने अपनी सेवाएं उपलब्ध कराईं ।
-समस्याओं का त्वरित समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य रहा ।
-ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं ।
उमरियापान भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। आशीष चौरसिया ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने हेतु प्रेरित किया।
जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कहा कि इस तरह के आयोजन सरकार और जनता के बीच विश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सरपंच अटल ब्योहार, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, विजय दुबे, राजेश ब्यौहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष बसंत चौरसिया, जितेन्द्र अरोरा, ललित गौतम, उपसरपंच जागेश्वर प्रसाद सोनी, मुन्नू गौतम, युवा मोर्चा अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, बंशरूप चौरसिया, शिवकुमार चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, सुखदेव प्रसाद चौरसिया, मोहनलाल चौरसिया, वैभव चौरसिया, नरेश जायसवाल, जगन्नाथ मांझी, दिनेश गुप्ता, पंच गोरेलाल चौरसिया, तहसीलदार अजय मिश्रा, उपयंत्री मनीष हल्दकार, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया, चंद्रेश चौरसिया, अज्जू सोनी, सतीश चौरसिया, अंकित झरिया, राजेंद्र चौरसिया आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button