क्राइम

पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है इमाम चौक मोहल्ले से बड़ा बस स्टैंड के लिए युवक जा रहा था तभी रास्ते में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक राय होकर बेरहमी से मारपीट कर दी है क्रिकेट के बल्ले रोड लाठी डंडों से मारपीट की गई घायल अवस्था में युवक को सड़क पर डाल दिया गया जब पलेरा पुलिस को रात्रि में इसकी जानकारी मिली तो घटना स्थल पर पहुंची जहां से घायल युवक धीरज सोनी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल रेफर किया गया वहीं पलेरा पुलिस के द्वारा पांच लोगों के खिलाफ मारपीट की अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पलेरा थाने के इनाम चौक मोहल्ले से अरविंद सोनी उसका बहनोई धीरज सोनी दो और अन्य साथी गुजर रहे थे रास्ते में मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा गाली गलौज की गई गाली गलौज का विरोध करने पर एक राय होकर अरविंद सोनी के बहनोई धीरज सोनी के साथ बेल्ट लाठी डंडों रोड से आरोपियों के द्वारा मारपीट की गई फरियादी अरविंद सोनी एवं धीरज सोनी के द्वारा बताया गया कि करीब एक दर्जन लोगों के द्वारा मारपीट की गई और जान से करने की धमकी देते रहे अरविंद के बहनोई धीरज सोनी का सिर फट गया एवं शरीर में गंभीर चोटें आई है जब किसी के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस के द्वारा मुझे उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया वही पलेरा पुलिस के द्वारा आरोपी शाहिद खान, नासिर खान, भीम खान, गोलू खान, पप्पू खान पर धारा 126(2), 115(2), 296, 109(1), 351(3), 191(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया रात्रि की इस घटना पर पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई नजर बनाए हुए हैं शांति व्यवस्था कायम रहने के लिए जिले से पुलिस बल भी पलेरा भेजा गया था।
इस संबंध में मनीष मिश्रा थाना प्रभारी पलेरा, का कहना है कि रात्रि की घटना में पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करके मामले को विवेचना में लिया है आरोपियों की तलाश की जा रही है ।

Related Articles

Back to top button