पुलिस ने की जुआ खेलते आरोपियो पर कार्यवाही, तीन कार और नगदी जप्त

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे, एसडीओपी बरेली सुरेश कुमार दामले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियो की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में बरेली पुलिस को दिनांक 8 जनवरी 2025 को मुखबिर से इकावन नदी खरगौन के पास जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, तस्दीक हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस टीम ने इकावन नदी खरगौन के पास पहुंचकर देखा तो ईट भट्टे के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्ते से पैसे से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन्हे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकडा जिनमे से एक व्यक्ति भागने में सफल हो गया। पकडे व्यक्तियो से नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः 1. यशपाल सिंह पिता प्रहलाद सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी उदयपुरा 2. मानसिंह पिता दुर्गाप्रसाद रघुवंशी उम्र 40 साल निवासी उमरिया थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम 3. अरविंद पिता लोटन सिंह उम्र 34 साल निवासी सिमारा थाना पिपरिया जिला नर्मदापुरम 4. ब्रजेश पिता नेपाल सिंह राजपूत उम्र 35 साल निवासी अंडिया थाना उदयपुरा होना बताया। तथा भगाने वाले व्यक्ति का नाम धनंजय रघुवंशी निवासी खरगौन होना बताया। मौके पर पकडे गये व्यक्तियो के कब्जे व फड से कुल नगदी 30100 रूपये व दो कार आल्टो एवं क्विड विधिवत जप्त कर आरोपियो के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, सउनि रमेश रैकवार, प्रआर श्याम सिंह राजपूत, प्रआर सौमित्र सोनी, प्रआर राजेश राजपूत, प्रआर संजय यादव, आर महेन्द्र राजावत, आर विकास तिवारी, आर मुकेश यादव, आर लोकेश राजपूत, आर सुमित सिसौदिया की विशेष भूमिका रही है।



