ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहे एक्सीडेंट को लेकर स्थानीयजन एवं प्रशासन की उपस्थिति में बैठक, निदान हेतु विभिन्न चर्चाएं

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। सिहोरा ब्लॉक मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र थाना क्षेत्र मझगवा में 14 जनवरी दिन मंगलवार को पुलिस थाना मझगवां में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा रुपेश सिंघई, एसडीओपी पारुल शर्मा, नायब तहसीलदार जगभानसिंह उइके के साथ माइंस कंपनी, ट्रांसपोर्टर्स, आरटीओ विभाग, के साथ इन क्षेत्रवासियों की अहम बैठक की गई।
इस बैठक में सिहोरा से फनवानी, खम्हरिया, नुंजी नुंजा, भीखाखेड़ा, प्रतापपुर में लगातार ट्रक हाइवा के द्वारा हो रही दुर्घटनाओं, ऐक्सीडेंट को रोकने, के लिए चर्चाएं की गई। साथ ट्रक हाइवा कम स्पीड गति से चले, कम उम्र के ड्राइवरों को ट्रक चलाने से रोके, एवं नशा करके ट्रक हाईवा चलाने वालों के ऊपर कठोर कार्यवाही करने, माइंस कंपनी के अंदर से ही हाइवा ट्रक पर डस्ट बाक्साइट कम लोड करके निकलने, तेज गति से वाहन चलाने वाले ड्राइवरों के ऊपर कार्यवाही करें । एक निगरानी टीम बनाएं, जो निरंतर ट्रक हाइवा व ड्राइवरों की जांच पड़ताल करतीं रहे, प्रत्येक गाँव में गति अवरोधक बोर्ड लगाएं जाएं।
इन सभी मुद्दे पर बात रखते हुए मान लिया गया है। अब सवाल यह उठता है कि स्थानीय प्रशासन इन सभी मांगों को अगर पालन करता है तो एक्सीडेंट की घटनाओं पर अधिक रोक लग सकती हैं। इस दौरान बैठक में क्षेत्रीय ग्रामीण वासी सहित एड इंद्र कुमार पटैल, ओबीसी जितेन्द्रकुमार कुर्मी, लक्ष्मीनारायण पटैल, अवसर पटैल, हुकुम चंद पटैल, किशन पटैल, राजेन्द्र पटैल, विनोद पटैल, छकौडी पटैल, अमित पटैल, सुनील विशकर्मा, संत कुमार पटैल, मदन पटैल, ओमप्रकाश पटैल, संतराम पटेल, अकलेश पटैल, दीपक पटैल, सुरेश पटैल, राजा पटैल, राजेश पटैल, अजय पटैल, सुनील पटैल, राजू पटैल, रामकिशोर पटैल, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें । और सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करने की मांग भी रखी गई।



