मध्य प्रदेश

मेला समाज के बिखरे लोगों को एकजुट करने का माध्यमः रामपाल सिंह

सिलवानी। आदिवासी अंचल क्षेत्र शालाबर्रू में पवित्र विंडो के मेला एवं शिविर में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का पूजन कर विशाल आमसभा को सम्बोधित किया तथा मेला भ्रमण कर उपस्थित जनमानस से संवाद किया। मेले में आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत ने कहा कि छोटे छोटे गांवों में लगने वाले इन्ही मेलों से हमारी सांस्कृतिक परम्पराएं जीवित है। मेले ही भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। पशुपालन, खेती बाड़ी के समग्र विकास में भी मेला कई मायने में सहायक है। इससे लोगों में खुशी का माहौल बनता है और भारतीय संस्कृति के रंग देखने को मिलते हैं। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि इस तरह के मेला के आयोजन होने से आपसी भाईचारे को बढ़ाता है। मेला समाज के बिखरे लोगों को एकजुट करने एवं मनोरंजन प्राप्त करने का माध्यम होने के साथ समाज को विकसित करने का भी माध्यम है। पूर्वजों द्वारा चली आ रही मेला की इस परंपरा को यहां के नई पीढ़ी द्वारा आज भी संजोया जा रहा है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से मेले का आनंद उठाने की बात कही। पूर्व मंत्री रामपालसिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, श्याम साहू, भाजपा नेता विभोर नायक, राजेश राय, रामसेवक पटेल, सर्वेश खरे, सहित कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु, मेला समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button