पर्यावरणमध्य प्रदेश

सांसद राहुल सिंह ने लोकसभा में नर्मदा-सुनार लिंक परियोजना मुद्दा उठाया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । गुरुवार अपरान्ह लोकसभा में लोक महत्व के मुद्दे पर चर्चा के दौरान नर्मदा-सुनार लिंक परियोजना के संबंध में ध्यानाकर्षण कराया.जिसमें नर्मदा जी नरसिंहपुर के पतई घाट से मेरे संसदीय क्षेत्र की देवरी विधानसभा अंतर्गत केसली टड़ा के पास बरांझ नदी की दूरी 20 किलोमीटर है और तकरीबन उतनी ही दूरी बरांझ नदी से सुनार नदी की है। माँ नर्मदा जी का जल बरांझ नदी से होते हुए सुनार में लिंक कर दिया जाए. तो इससे सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूर्ण हो जाएगी। जब यह पानी सुनार नदी के माध्यम से आएगा तो देवरी, रहली, गढ़ाकोटा, पथरिया ब्लॉक के ग्राम- इमलिया से नरसिंहगढ़ होते हुए हटा विधानसभा अंतर्गत खमरगौर में व्यारमा नदी की ओर पहुंच जायेगा. इस परियोजना के क्रियान्वयन होने से सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पूर्ण होगी। जिससे किसानों को खेती और पीने के जल का लाभ होगा. यह परियोजना जल संरक्षण एवं सिचाई व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी।

Related Articles

Back to top button