बिजली बिल जमा नहीं करने पर 300 कनेक्शन काटे, मचा हड़कंप

सहायक विद्युत अधिकारी एक्शन मूड में
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक विद्युत अधिकारी एक्शन मूड में नजर आए करीब 4 हजार बिजली बिल बकायादारों को बार-बार चेताने के बावजूद भी बिल जमा नहीं करने पर, विभाग द्वारा सख्त कदम उठाते हुए इस माह करीब तीन सो विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन डिस्कनेक्ट कर दिए गए जिससे हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि शहरी क्षेत्र में करीब साढ़े सात हजार विद्युत उपभोक्ता है जिनमें से करीब 4 हजार बिल जमा नहीं कर रहे। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं वह अब पूरा बिल जमा कर रहे हैं और लाइन काटने और जोड़ने का चार्ज 340 रुपए भी जमा करना पड़ रहा हैं।
इससे पहले बिजली कंपनी अधिक बकाया दारों की सूची का फ्लेक्स बनाकर चश्पा कर चुकी है बदनामी होने पर लोगों ने बिल जमा करना शुरू कर दिए थे लेकिन अब फिर लापरवाही बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही बिजली कंपनी ने बिजली चोरी के करीब 150 प्रकरण पकड़े हैं जिससे बिजली चोरी करने वालो मैं कार्रवाई का भय सताने लगा है।
बिजली कंपनी के जेई मनीष अहिरवार ने बताया कि डिफेक्ट 745 मीटर भी बदले गए हैं जिससे 100 प्रतिशत रीडिंग के बिल उपभोक्ता के पास पहुंच रहे हैं। बकायादारों पर यह अभियान निरंतर चलेगा यदि उसके बाद भी बकाया राशि जमा नहीं की गई तो बस स्टैंड पर उनके नाम की सूची का फ्लेक्स भी लगाया जाएगा। उपभोक्ताओं से उन्होंने केवाईसी करने का भी आवाहन किया और बिजली चोरी पकडे जाने वाले उपभोक्ताओं से भी बिल की राशि जमा करने का आवाहन करते हुए बिजली चोरी करने वालों को चेताया भी है।



