क्राइम
किराना दुकान से नगदी सहित घरेलू सामग्री चोरी

चोरों के हौसले बुलंद आए दिन हो रही चोरियां
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा थाना अंतर्गत आए दिन चोरी होने के मामले सामने आ रहे है रात्रि में चोरों ने किराना दुकान पर धावा बोला जहां से 15 हजार रुपए की नगदी राजश्री गुटका 40 रुपए वाला 20 पैकेट और 5 किलो दाख काजू चोरी किया गया श्रीराम गुप्ता की दुकान से चोरी किए जाने का मामला सामने आया है जिस पर पलेरा थाने में श्री राम गुप्ता के द्वारा लिखित शिकायत की गई वही पलेरा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा के द्वारा आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है पूर्व में भी पलेरा नगर में चोरी हो गई है पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं दुकानदार के द्वारा चोरी का खुलासा किए जाने की मांग थाना प्रभारी से की जा रही है।



