गौ माता की हत्या करने वाले आरोपितों का जुलूस निकाला, न्यायालय पेशकर जेल भेजा

आमजन के अलावा वकीलों में देखा गया आक्रोश
ब्यूरो चीफ : भगवतसिंह लोधी
दमोह। गौ हत्या करने वाले आरोपित (कसाई) को आज दमोह पुलिस ने सिटी कोतवाली से पैदल अस्पताल ले गए. पैदल ले जाते समय गौ हमारी माता है और पुलिस हमारी बाप है चिल्लाते हुए जा रहे थे.इसी दौरान जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा एमएलसी हो जाने के उपरांत उन्हें पैदल न्यायालय ले जाया गया. जहां अस्पताल चौराहा पर खड़े हिंदू संगठन, आमजन जय जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए पुलिस की तारीफ करते हुएनजर आए. वहीं न्यायालय प्रवेश होते ही आम जन के अलावा वकीलों ने भी ऐसे अपराध करने वाले लोगों के खिलाफ मोर्चा खोलकर विरोध जताते हुए कहा कि कोई भी वकील इनकी पैरवी नहीं करेगा. इसके बाद न्यायालय से जेल डिमांड होने पर पुलिस द्वारा ले जाया जा रहा था, जहां आक्रोशित अधिवक्ताओं महिलाओं के अलावा वकीलों ने भी उनकी जमकर पिटाई करती हुई नजर आई. जहां पुलिस को बड़ी मशक्कत करना पड़ी, आज दमोह पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर आरोपितों को सुरक्षित न्यायालय पेश कर जेल दाखिल करने में विशेष योगदान किया है. इस दौरान सीएसपी अभिषेक तिवारी, टीआई कोतवाली आनंद राज, थाना मडियादो बृजेश पांडे, थाना कुम्हारी रोहित कुमार द्विवेदी, जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान, थाना प्रभारी तेजगढ़ अभिषेक पटेल के अलावा आरक्षक आकाश पाठक, रूपनारायण, नरेंद्र, मनोज पांडे, मनोज पांडे, रोहित, मयंक के अलावा और भी पुलिस बल मौजूद रहा.



