केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज 5 को आएंगे सिलवानी

सिलवानी | केंद्रीय कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय शिवराज सिंह चौहान 5 अप्रैल को सिलवानी आएंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में पूर्व विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने गुरुवार रात लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में अधिकारियों के साथ शासकीय योजनाओं की समीक्षा की। रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे। अधिकारी घर-घर जाकर योजनाओं का लाभ दिलाएं। पीएचई विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने गांवों में पेयजल संकट पर नाराजगी जताई। बंद पड़ी नल-जल योजनाएं तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। नवरात्रि में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने और मुख्य मार्ग से मीट की दुकानें हटाने के निर्देश भी दिए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



