मध्य प्रदेश
सुनील मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर में अधीक्षक के पद पर कार्यरत सुनील मिश्रा के उनतालीस वर्ष की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर रानी दुर्गावती विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें शाल श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के काउन्सलिंग हाल में विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीयों में संजय मिश्रा, सुरेंद्र जोड़ियां, राम आश्रय, संतोष कुशवाहा, अजय दारिया, सौरभ सोनी सहित परिवार जनों में अनिल मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, सुशील मिश्रा, सलिल मिश्रा, राजीव लोचन दुबे, अवधेश दुबे, रेखा मिश्रा, सरिता दुबे, साधना दुबे, बीना मिश्रा मौजूद रहे। सुनील मिश्रा के कार्यकाल का वर्णन किया। इस दौरान परिवार जन उपस्थित रहे।



