पुलिस ने संदेही के घर में घुसकर खुलेआम गुंडागर्दी
सिलवानी । रविवार की देर रात पुलिस की घर में घुसकर खुलेआम गुंडागर्दी का मामला प्रकाश में आया है।
सिलवानी थाना क्षेत्र के ग्राम साईंखेड़ा के एक प्रतिष्ठित परिवार के साथ शराब के नशे में घर में घुसकर की अभद्रता परिजनों का आरोप।
सिलवानी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह कुशवाहा के साथ चार पुलिस कर्मियों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद।
सब इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुशवाहा ने सिविल ड्रेस में बृजेश चौधरी के घर के गेट पर जमकर मारी लाते और की गाली गलौज।
इतना ही नहीं बृजेश चौधरी को सोते हुए की अवस्था में टॉवल और बनियान पर ही पुलिस की गाड़ी में बिठाकर घर से ले गए पुलिस कर्मी।
जब परिजन देर रात 3 बजे थाने पहुंचे तो पता चला कि बृजेश चौधरी नामक युवक को पुलिस थाने ले ही नहीं गई प्राइवेट रूम में ले जाकर बृजेश चौधरी के साथ रात भर रखकर की गई मारपीट।
सीसीटीवी फुटेज में सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिस कर्मियों की हाथ में पाइप और लात मारते हुए की तस्वीरे पानी की तरह साफ।
बड़ा सवाल बगैर सूचना के सिविल ड्रेस में गेट पर लाते मारते हुए घर में घुसने की इन पुलिस कर्मियों को किसने दी परमिशन?
परिजनों ने पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे को भी इस पूरे मामले की शिकायत की।
इस संबंध में एसडीओपी अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है सीसीटीवी फुटेज की जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जावेगी।
बाइट 01 ब्रजेश चौधरी रघुवंशी (पीड़ित)
बाइट- 02 पुस्पेंद्र भार्गव ग्रामीण
बाइट- 03 आदित्य रघुवंशी रिश्तेदार
बाइट- 04 अनिल मौर्य एसडीओपी सिलवानी



