मध्य प्रदेश

आशीष शुक्ला निर्विरोध पश्चिम मध्य रेलवे जोन के उपभोक्ता सदस्य निर्वाचित

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले में रेल मंडल प्रबंधक की अध्यक्षता में 4 अप्रैल शुक्रवार को डीआरएम ऑफिस के मीटिंग कक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति (जेडआरयूसीसी) के सदस्य का चुनाव संपन्न हुआ।
इस चुनाव में डीआरयूसीसी सदस्य आशीष शुक्ला – संस्थापक यशभारत- सर्वसम्मति से जेडआरयूसीसी के सदस्य निर्वाचित हुए। बैठक में जेडआरयूसीसी के लिए एक सदस्य नामित करने हेतु चुनाव प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जेडआरयूसीसी के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर आशीष शुक्ला के नाम पर अपनी सहमति जताई, जिसके परिणामस्वरूप वे जेडआरयूसीसी के निर्विरोध सदस्य चुने गए। इस बैठक में सिंगरौली, सतना, रीवा, दमोह, सागर, पिपरिया, इटारसी आदि शहरों से आए 15 सदस्यों ने विशेष रूप से आशीष शुक्ला को अपना समर्थन दिया। इस निर्वाचन के साथ ही आशीष शुक्ला अब पश्चिम मध्य रेल जोन के उपभोक्ता सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।

Related Articles

Back to top button