पर्यावरणमध्य प्रदेश

जल गंगा संबर्धन अभियान के सामूहिक चौपाल संपन्न

सिलवानी । जल गंगा संबर्धन अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अपनी निर्णायक भूमिका निभा रहा है। जन अभियान परिषद विकासखण्ड सिलवानी से जुड़े मेंटर एवं CMCLDP छात्रों द्वारा ग्रामीणजनों के साथ सहभागिता कर सामूहिक चौपाल बैठक का आयोजन किया गया। आज की बैठक में मुख्य रूप से जल के संसाधनों के संरक्षण एवं संबर्धन के बारे में चर्चा हुई। जिसमें धोलपुर ग्राम के नजदीक 2 तालाबों को चिन्हित कर उनकी सफाई एवं गहरीकरण की बात पर सहमति बनी सीघ्र ही जन समुदाय के साथ मिलकर साफ-सफाई कर ग्राम पंचायत को प्रस्ताव भेज कर गहरीकरण की मांग की गई। इसके उपरांत उपस्थित सभी लोगों ने जल को बचाने एवं व्यर्थ जल के उपयोग को रोकने की शपथ ली।
इस चौपाल बैठक में धौलपुर ग्राम से ग्याप्रसाद लोधी, खेतसिंह रावत, रामबतीबाई, रानीबाई, मेंटर प्रदीप कुमार प्रजापति CMCLDP स्टूडेंट्स सुनील लोधी, हर्ष विश्वकर्मा, गौशाला कार्यकर्ता अभिषेक वेदी, अतुल आदिवासी, सुरजीत आदिवासी, एवं ग्रामीण अमित, सचिन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button