वाटर शेड यात्रा महोत्सव में जल संरक्षण पर जोर

विधायक ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की दी जानकारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अन्तर्गत मढ़ेरा (बम्हनी) करौंदी रोड में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत वाटर शेड महोत्सव 2025 में वाटर शेड यात्रा कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने वाटर शेड यात्रा का शुभारंभ रिबिन काटकर किया। आयोजित वाटर शेड महोत्सव में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने लगभग 1 करोड़ 54 लाख रुपये के नवीन कार्यों का भूमि पूजन किया।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने जल के महत्व को समझाया। जल संरक्षण कैसे किया जाए इसके बारे में विस्तार से बताया और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी । वाटर शेड महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित किसान व आमजनों से विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि जल ही जीवन है, अगर हम समय रहते जल संरक्षण के बारे में अभी नहीं सोचा तो आने वाले समय में भीषण जल संकट से जूझना पड़ेगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत गाँव गाँव में हर खेतों में पानी पहुंचने का कार्य केन्द्र सरकार व राज्य सरकार कर रहीं हैं। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने वाटर शेड महोत्सव में किसानों एवं आमजन से अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है हम सबको मिलकर जल संरक्षण करने कहा। कार्यक्रम में विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, सासंद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, सिलौडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, प्रिया सिंह, सुनीता दुबे, दुर्गा पटेल, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, खम्हरिया सरपंच अनिल बागरी, महनेर सरपंच राकेश दाहिया, अनीता कोरी, राजेश ब्यौहार, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, राजेश चौरसिया, राकेश त्रिपाठी, जितेन्द्र अरोरा, जयप्रकाश चौरसिया, संतोष दुबे, सोमनाथ पटेल, अरविंद तिवारी, ललित गौतम, प्रमोद असाटी, देवीदीन पटेल, दिनेश असाटी, प्रदीप चौरसिया, शुशांक चौरसिया, वैभव चौरसिया, दिनेश असाटी, पारस पटेल सहित बम्हनी सचिव सतीश गौतम, अतुल चौरसिया आदि जनपद के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित रहें।



