धार्मिक

हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

जय श्रीराम से गूंज उठा नगर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी का विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड उमरियापान द्वारा धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। शनिवार को विधुत मंडल कार्यालय के सामने पंचमुखी हनुमान मंदिर मे अखंड रामायण संपन्न होने के पश्चात हवन पूर्णाहुति की गई । इसके बाद कन्या पूजन कर कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रध्दालु गण पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को पंचमुखी हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा में बजरंगबली की सुंदर झांकी विराजमान थी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता जय श्री राम, जय हनुमान के नारे लगा रहे थे शोभायात्रा नगर आजाद चौक, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर, अथैया मोहल्ला, मचखंडा मोहल्ला, पूरवा मोहल्ला से होते हुए बड़ी खेर माई मंदिर में शोभा यात्रा का समापन हुआ ।
कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष ऋषभ ब्यौहार, प्रखंड मंत्री अरविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रिंस उरमलिया, रोहित नामदेव, संयोजक धर्मेंद्र बर्मन, सह संयोजक गजराज सिंह ठाकुर, राकेश बर्मन, अमन यादव, अमन बर्मन, राजन सिंह राजपूत, मोहित ठाकुर, संजय बर्मन, शशांक त्रिपाठी, मनोज सोनी, बृजेश ठाकुर, गणेश, आकाश बर्मन, विकास बर्मन आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button