Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 13 अप्रैल 2025 रविवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 13 अप्रैल 2025 : को वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 11 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 3 बजकर 21 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि : आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे। जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन के मामले में यह समय कुछ और विशेष रहने वाला है। आज आपका शुभ हल्का हरा है। यदि वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज परिवार के लोगों की सहमति आपको प्राप्त हो सकती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिलेंगी। नए लोगों के साथ जुड़ते समय सिर्फ काम से संबंधित बातों की चर्चा करें।
🪶 उपाय :- केसर का तिलक लगाएं, इससे पारिवारिक जीवन अच्छा चलेगा।
🐂 वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। किसी मंदिर के निर्माण में आर्थिक सहयोग दें हो सके तो। संतान की उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी। परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। आज का दिन कारोबारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है। कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी करने वालों को अपने काम में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है। सुनिश्चित करें कि आप कम से कम 7 घंटे की नींद ले रहे हैं।
🪶 उपाय :- भैरव जी की पूजा करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको थोड़ा धन खर्च करना पड़ सकता है। इस राशि के नौकरी कर रहे लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। सेहत को नजरअंदाज करते रहना आपके उपर विपरित असर डालने वाला है, सजग रहना चाहिए।
🪶 उपाय :- सफेद चंदन की जड़ को नीले वस्त्र में लपेटकर अपने पास रखने से प्रेम सम्बन्धों में वृद्धि होगी।
🦀 कर्क राशि : आज आपको अपने मन में गलत विचारों को आने से रोकना होगा। कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, सावधान रहें। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी कर सकते है। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में ईजाफा हो सकता है। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। आपमें से कुछ लोगों के किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के संयोग बन सकते है।
🪶 उपाय :- चारपाई के पायों में तांबे की चार कील गाड़ने से हेल्थ अच्छी रहेगी।
🦁 सिंह राशि : आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है। आज का दिन आपके लिए धन के मामले में विशेष रूप से फलदायक है। भविष्य के लिए कुछ बचाना चाहते हैं तो आपको फिजूलखर्ची रोकनी होगी। जो लोग व्यापार करते हैं उनको आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनी हुई है। कार्य क्षेत्र पर दिया गया काम योग्य तरीके से होगा। बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें, सही विकास होगा।
🪶 उपाय :- काले घोड़े की नाल से बना छल्ला पहनने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। जीवन साथी आज आपकी किसी बात से ना खुश हो सकते है। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते है। कला के क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा
🪶 उपाय :- अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरी ज्वार का दान करें या गाय को खिलाएं।
⚖️ तुला राशि : आज आपकी मनपसन्द इच्छाएं पूरी होगी। महिलाओं को मायके से शुभ समाचार मिल सकते है। अपनी कोशिशों में कमी ना होने दें, क्योंकि इस वक्त की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने की कोशिश करें। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेगी। आज के दिन कर्ज देने की स्थिति से बचें। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। मीडिया से जुड़े लोगों को तरक्की के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम पर ध्यान दें। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। अब आप खुद को पहले से अधिक फिट और उर्जावान महसूस कर सकते हैं।
🪶 उपाय :- बेडरूम में क्रिस्टल बॉल्स रखने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
🦂 वृश्चिक राशि : आज आपको किसी खास व्यक्ति से प्रेरणा मिलेगी। अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। घर के छोटों पर बेवजह का हुक्म न चलाएं। आज आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आज धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है। व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। जो लोग खाली बैठे है वह नए कामों में लग जाएं। आप जो भी काम करते है उस में कोई कसर ना छोड़ें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज से संबंधित काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता होगी। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें एवं नियमित दवाई का सेवन करें।
🪶 उपाय :- चन्द्र की वस्तुओं (चावल, चीनी, आटा, मैदा, दूध आदि) में से कोई भी एक वस्तु किसी भी धर्म स्थान में देने से फैमिली लाइफ अच्छी रहती है।
🏹 धनु राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आज अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। कुछ लोग विदेश में नौकरी करने का मन बना सकते हैं। भूख ना लगने तथा अपच की शिकायत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। आपको अपने सोने के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव करने की जरूरत है
🪶 उपाय :- स्वस्थ पारिवारिक जीवन पानें पिछड़ी जाति से आने वाली लड़कियों की सहायता करें।
🐊 मकर राशि आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। घर का माहौल अनुकूल रहने से सुकून महसूस करेंगे। एक आकस्मिक बैठक अंत में अपेक्षा से बहुत अधिक हो सकती है। पार्टनर के द्वारा खेले जाने वाले माइंड गेम का शिकार खुद को न होने दें। आपका लव पार्टनर कोई शर्त रख सकता है। भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं। रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है। अपनी छुपी प्रतिभाओं को समझें और उनको सही दिशा में लगाएं। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। यदि आप नियमित रूप से भोजन में अधिक मिर्च-मसाले का सेवन कर रहें हैं, तो आज इससे बचना होगा, पेट में जलन जैसी समस्या रह सकती है।
🪶 उपाय :- लाल रंग के वस्त्र अधिक धारण करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
⚱️ कुम्भ राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्च करने से पहले सोचे। ससुराल पक्ष से यदि संबंध में कोई दिक्कत चल रही थी, तो उसमें भी आज सुधार होगा। आज अपने साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान ठीक-ठाक है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।
🪶 उपाय :- शिवजी को पंचामृत से स्नान कराने से हेल्थ बनी रहेगी।
🐬 मीन राशि : आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए कुकिंग को हॉबी के रुप में लेना थेरेपी का काम कर सकता है । किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड सकते है।
🪶 उपाय :- गेहूँ और गुड़ गाय को खिलाने से सेहत बढ़िया रहेगी।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

