धार्मिक

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर 21 फुट की गदा भेंट की

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। श्री हनुमान जन्मोत्सव पर श्री दक्षिणेश्वर बाल हनुमान मंदिर भुड़सा में संकट मोचन श्री हनुमान जी को 21फुट की लंबी गदा विश्व के एकल सर्वश्रेष्ठ अमिट रिकॉर्ड धारक आचार्य राजा भैया सोनी शिक्षक द्वारा भेंट की गई। भक्तों ने श्रीगदाजी का पूजन कर अपने अपने सिर पर रखकर शोभायात्रा के माध्यम से नगर के सभी धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए। इस अवसर पर सुंदरकांड, रामायण पाठ, यज्ञ, कौमारी पूजन, महाआरती और विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया । ग्राम/क्षेत्र के अनेक महिला पुरूष धार्मिक बंधुओं ने दादाजी के गदा यात्रा में शामिल होकर अपने जीवन के समस्त संकटों को दूर करने के लिए याचना की । इस अवसर पर पण्डित रामदेव मिश्रा, रमेश गुप्ता, गंगा सोनी, इंद्र कुमार, पहलवान, कीर्ति नंदन, सुनीता सोनी, प्राची सेन, अवनि, सृष्टि और हजारों की संख्या में भक्तों की उपस्थिति सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button