मध्य प्रदेशराजनीति

डाक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पर उमरियापान भाजपा मंडल ने की विचार संगोष्ठी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । भाजपा मंडल उमरियापान में प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व जिला प्रभारी संजय साहू के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी व बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर विचार संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष तथा संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में समस्त भाजपा मंडल उमरियापान के कार्यकताओं की उपस्थिति रहीं ।

Related Articles

Back to top button