वाहनों की चैकिंग से वानर राज हुऐ नाराज, चौकी प्रभारी महिला सूबेदार पर किया अटैक

हमले में घायल महिला पुलिस कर्मी पहुंची जिला अस्पताल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। कटनी जिले में एक बड़ा ही आश्चर्य और हैरान करने का मामला देखने को मिला। यहां सोमवार की शाम यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जुहला के सामने हमेशा की तरह चौकी प्रभारी ने जैसे ही अपने खास कर्मचारियों के साथ वाहनों की चैकिंग एवं धरपकड़ के कार्य में व्यस्त थी। इसी बीच एक वानर राज वहां आ धमका और सीधा चौकी प्रभारी महिला सूबेदार मोनिका खडसे के ऊपर हमला कर दिया। वानर राज के इस हमले में घायल महिला सूबेदार को तत्काल स्टाफ के लोग शासकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर कुछ देर इलाज किए जाने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे बंदर को रोज-रोज चौकी के सामने वाहन चालकों से होने वाली वसूली एवं चैकिंग पसंद नहीं आई और बदले की आग में जल रहे वानर राज ने वाहन चालकों का बदला पूरा करने महिला कर्मी पर हमला कर दिया।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते दिवस सोमवार की शाम लगभग 5:30 बजे के दौरान यातायात हाईवे सुरक्षा चौकी जूहला प्रभारी मोनिका खडसे अपने चुनिंदा स्टाफ को साथ लेकर चौकी के सामने ही नेशनल हाईवे सड़क मार्ग पर वाहनों की चैकिंग एवं धरपकड़ कर रही थी। इसी बीच एक भागता हुआ वानर राज (बन्दर) आया और सीधा चौकी प्रभारी महिला सूबेदार के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में महिला सूबेदार के पैर में उसने ने काट खाया। वानर राज के काटने से महिला सूबेदार के पैर से खून निकलने लगा। यह पूरा माजरा देखकर वहां मौजूद कर्मचारी घबरा गए । और तत्काल वाहन चालकों की चैकिंग एवं धरपकड़ का कार्य छोड़कर घायल चौकी प्रभारी को लेकर शासकीय जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। बताया जाता है कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला सूबेदार को आराम की सलाह देते हुए डॉक्टरों ने घर भेज दिया। ऐसा पहली बार है जब इस प्रकार की वाहन चैंकिंग के दौरान किसी वर्दी में तैनात महिला कर्मी को वानर राज द्वारा हमला किया गया।



