मध्य प्रदेश
पहलगाम में आतंकवादियों के हमले के विरोध में पुतला दहन

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । नगर में हिंदू संगठन, युवाओं, व्यापारियों द्वारा पहलगाम में जो आतंकवादियों द्वारा निर्दोष हिंदुओं को अपना निशाना बनाया गया एवं उनका धर्म पूछ कर निर्मम हत्या की गई इसके विरोध में आक्रोश रैली एवं आतंकवाद का पुतला दहन किया गया ।
ब्लॉक मुख्यालय से आक्रोश रैली निकालकर नगर परिषद मैदान में पुतला दहन कर शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देकर शांति सभा का आयोजन किया गया।



