मध्य प्रदेश

कर्मचारी-अधिकारी हमारे परिवार के अंग है उनकी चिंता करना हमारा काम : डॉ मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को दी बधाई
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार लगातार हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है। ऐसे में अधिकारी-कर्मचारी तो यह हमारे लिए शासन की नीतियों का नीचे का क्रियान्वयन कराने की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। ऐसे में जब भारत सरकार ने 55% डीए बढ़ाया तो हमने अपने राज्य के कर्मचारियों के लिए भी यह सौगात दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उल्लेखनीय है पहले ही हमने यात्रा भत्ते, अव्यावसायिक भत्ते, अन्य भत्ते ऐसे कई प्रकार की योजनाओं में पहले हमने उनकी राशि में वृद्धि की थी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कर्मचारी-अधिकारी हमारे परिवार के अंग है उनकी चिंता करना हमारा काम है और उनके माध्यम से सुशासन के सारे लक्ष्य हासिल किए जाते हैं। हमारी सरकार लगातार इस वर्ग के लिए ध्यान देगी ।
उन्होंने कहा कि एक और निर्णय कर रहे हैं हमारे सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए समय पर भर्ती हो जाए, सभी पदों के लिए कभी-कभी कोई स्थान खाली न रहे, इस प्रकार से हम अपनी एमपीपीएससी के लिए एग्जाम कराने की दिशा में काफी अच्छे से आगे बढ़े हैं। बहुत जल्दी उसके रिजल्ट आएंगे ताकि साल में एक बार परीक्षा होगी। जैसे यूपीएससी की होती है।

Related Articles

Back to top button