क्राइम

पुलिस ने स्विफ्ट कार से पकड़ी 13 पेटी अवैध शराब

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मेंद्र गुर्जर व उनकी टीम ने पकड़ी 13 पेटी अवैध शराब कीमती 83,000 रुपये व एक स्विफ्ट कार कीमती 5,00,000 रुपये की जप्ती की कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा व एसडीओपी पथरिया रघु केशरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में मे गठित टीम द्वारा थाना हिण्डोरिया के अप. क्रमांक 191/25 धारा 34(2) आब. एक्ट के आरोपी शिवम लोधी पिता वकील लोधी उम्र 21 साल निवासी ग्राम बेला थाना पटेरा जिला दमोह के कब्जे से बांदकपुर रोड मुनीम ढाबा के सामने हिण्डोरिया में कार क्र. एमपी 34 सीए 3993 में रखी 13 पेटी अवैध शराब जप्ती कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.जिसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया।
अधिकारियो व कर्मचारियो में थाना प्रभारी हिण्डोरिया धर्मन्द्र गुर्जर, सउनि गर्जन सिंह, प्र. आर. अभिषेक चौबे, प्र.आर. प्रदीप जोशी, आर. वीरसींग, आर. इन्द्रजीत सिंह लोधी, आर. महेन्द्र कुमार की विशेष भूमिका रही है।

Related Articles

Back to top button