मध्य प्रदेश

आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ ने मांगो को लेकर विधायक को ज्ञापन सौपा

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

बम्होरी । मंगलवार को क़स्बा बम्होरी मे आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ रायसेन के जिला अध्यक्ष रामलखन लोधी के द्वारा सैकड़ो अतिथि शिक्षकों के साथ सिलवानी विधायक रामपाल सिंह जी को मध्यप्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री अध्यक्ष, दीनदयाल अंत्योदय समिति बनाए जाने पर फूल मालाये पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाए दी ।
इसके बाद विधायक रामपलसिंह को अतिथि शिक्षकों का पद स्थायित्व करने एवं महा पंचायत जल्दी बुलाने के लिए ज्ञापन दिया गया,। रामपालसिंह जी द्वारा कहा गया की आपका काम चल रहा है, जल्दी ही मुख्यमंत्री जी आपकी महापंचायत आयोजित कर आपका भविष्य सुरक्षित करेंगे।
जिला अध्यक्ष रामलखन लोधी के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान हर मंच से अतिथि शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए जल्द महापंचायत आयोजित करने की घोषणा कर रहे है, हमे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री जी जल्द से जल्द हमारा भविष्य सुरक्षित करेंगे।
अतिथि शिक्षको की प्रमुख मांगो में कार्य अनुभव के आधार पर अतिथि शिक्षक जिस वर्ग मे कार्य कर रहा है, उस पद को रिक्त ना मानते हुये पद स्थायित्व।, जो अतिथि शिक्षक आर.टी. ई. (rte) नियम को फॉलो करता है उसे नियमित किया जाये। वेतन की जगह वेतनमान दिया जाये। भर्ती परीक्षाओ मे 50% आरक्षण और बोनस अंक प्रदान करे। अन्य राज्यों की नीतियों के अनुसार समस्त लाभ प्रदान किये जाये।
ज्ञापन देने वालो मे रायसेन जिला अध्यक्ष रामलखन लोधी, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, देवेंद्र पटेल, सचिन रघुवंशी, सुशील मेहरा, राजाराम लोधी, राकेश रघुवंशी, प्रदीप लोधी, डाल सिंह लोधी, रामेश्वर रघुवंशी, पुरुषोत्तम साहू, रामकृष्ण अहिरवार, मुकेश लोधी सहित सैकड़ो अतिथि शिक्षक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button