अपराधियों की गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाही में विलंब करने पर वनरक्षक जुबेर खान निलंबित
रायसेन । वनमण्डल सामान्य रायसेन की परिक्षेत्र सिलवानी पश्चिम अंतर्गत दिनांक 15 अप्रैल 2025 को संदिग्ध मांस की जप्ती की जाकर संदिग्ध मांस का सेम्पल परीक्षण हेतु नानाजी देशमुख पशु चिकित्सालय एवं विज्ञान विश्विद्यालय प्रयोगशाला जबलपुर भेजा गया था। प्रयोगशाला जबलपुर में भेजे गये सेम्पल की जांच रिपोर्ट में जप्त मांस काला हिरण वन्यप्राणी होने की पुष्टि होने पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। दिनांक 24.5.2025 को वन स्टाफ द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 41200/14 दिनांक 16.5.2025 में काला हिरण शिकार के आरोपी फैसल पुत्र खालिद को हिरासत में लिया गया। आरोपी से पूछताछ जारी है। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 41200/14 दिनांक 16 मई 2025 में अपराधी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही में लापरवाही बरतने एवं अपराधियों की गिरफ्तारी संबंधी कार्यवाही में विलंब करने के कारण वनरक्षक श्री जुबेर खान को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण में जांच कार्यवाही प्रचलित है यदि अन्य अधिकारी/कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है या दोषी पाये जाते हैं तो जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।



