उपद्रवी सक्रिय, फोड़े जा रहे हैं गाड़ियों के कांच, वाहन मालिकों में दहशत
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । सिलवानी थाना अन्तर्गत ग्राम साइखेड़ा में बीते कुछ दिनों से अपराधी बेखौफ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ग्राम में उपद्रवी शराब के नशे में गाली गुप्तार करते हैं साथ ही लड़ाई झगड़ा करते हैं सुनसान क्षेत्र में जाकर के रातों-रात गाड़ियों में तोड़फोड़ करते हैं जिसकी सूचना शिवकुमार साहू के द्वारा अपने वाहन क्रमांक एमपी 04 CU 9781 की शिकायत थाने पहुंच कर एक आवेदन के माध्यम से दर्ज कराई है कि बीती रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर मार कर Alto K10 का शीशा तोड़ दिया गया है साथ ही ग्राम में बीते दिनों से कई वाहन चालकों के वाहनों के साथ घटनाएं घटित हुई है लेकिन थाने में मामला दर्ज कराने को लेकर काफी समय लगता है परेशानियों से बचता हुआ आम नागरिक घबराता है अपने काम काज छूट जाते हैं तो उनका नुकसान होता है इस दशा में भोले भाले ग्रामीण भय और डर के के माहौल में जीने को मजबूर हैं अगर जांच की जाए तो कई दबंग लोग इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे अगर समय रहते इन पर कार्रवाई नहीं हुई तो उनके होसले बुलंद होते रहेंगे और हादसे होते रहेंगे ।



