जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने स्वयं पर चाकू से बार कर बिल्डिंग से कूदकर दी जान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला अस्पताल एक युवक ने स्वयं पर चाकू से कई जगह बार कर छत से गिर कर खुद को मौत के हवाले किए जाने का दुखद घटनाक्रम सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक शुभम पिता राजू अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी इमलाई को ड्यूटी रत डॉक्टर चक्रेश चौधरी, डॉक्टर चंद्रकुमार ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, एएसआई राकेश पाठक, प्रधान आरक्षक अजित दुबे, प्रआ आरक्षक केके दुबे और सिविल सर्जन डॉक्टर रविंद्र सिंह ठाकुर ने पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली.
सिविल सर्जन डॉक्टर रविंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल के वार्ड में इलाज रत मरीज उत्पाद मचाते हुए नर्सों को चाकू दिखा रहा था. इसी दौरान युवक ने चाकू से बार कर लिया और गिर गया. जिससे मौजूद डॉक्टर पियूस निमाड़े ने उठाकर इलाज के लिए लाए, जब युवक ने मृत हो गया था।



