किसानों के साथ मूंग के मंगोडे़ बनवाकर खाएं बोले, इसमें जहर होगा तो हम नहीं बचेंगे

मूंग के समर्थन में किया पकोड़ा आंदोलन बड़ी संख्या में किसान रहे उपस्थित
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । जहां एक और किसानों की मूंग सरकार समर्थन मूल्य पर नहीं खरीद रही है और इसको लेकर सभी मौन है और कोई भी नेता मूंग पर कुछ नहीं बोल रहा सभी चुप है वही इसी को लेकर समाजसेवी डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ किसानों के साथ खड़े हो गए हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं कि किसानों की मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए इस समय किसान लागत लगाकर बैठा है और फसल पककर तैयार हो गई है लेकिन अभी तक सरकार की तरह से ऐसा कोई भी आदेश नहीं आया है जिससे कि किसानों को राहत मिल सके की सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी करेगी डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ ने एक वीडियो जारी सरकार से सवाल किया है कि अगर किसानों की मूंग जहरीली है तो यह पहले क्यों नहीं देखा गया कि किस चीज को डालने से मूंग जहरीली हो जाएगी पहले ही सरकार एवं अधिकारियों को किसानों को जागरूक करना था कि यह चीज डालने से मूंग जहरीली हो जाएगी इसको किसान मूंग में ना डालें तो किसान सतर्क हो जाता और अपनी फसल में उसको कम मात्रा में डालता लेकिन यह तो किसानों के साथ अन्याय है क्योंकि किसान सीधा साधा होता है वह सिर्फ किसानी पर निर्भर होता है उसके पास खेती के अलावा कोई दूसरा साधन नहीं रहता जिससे वह और कमाई कर सके और अपना परिवार चला सके इस समय किसान पर दोहरी मार देखने को मिल रही है क्योंकि मंडीयों में मूंग की खरीदी कम दामों पर हो रही है वही किसान को दूसरी फसल की तैयारी भी करना है और सभी लोगों का कर्ज भी चुकाना है और बरसात के लिए घर में खाने पीने का सामान रखना है लेकिन समर्थन मूल्य पर खरीदी ना होने से किसान हैरान परेशान है ऐसे में समाजसेवी डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ किसानों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर खड़े हैं और किसानों के लिए उनके साथ और सरकार से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द किसानों की मूंग को समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए जिससे किसानों को राहत मिल सके।
डॉ देवेंद्र धाकड़ ने कहा कि आज हम सभी यहां पर किसान जहरीले मूंग के मंगोडे़ बनाकर खा रहे हैं अगर इस मूंग में जहर है तो हम आपके बीच नहीं रहेंगे और अगर इस मूंग में जहर नहीं है तो हम सभी आपके बीच में रहेंगे लेकिन यह सरासर अन्याय है कि किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है जो समर्थन मूल्य पर किसानों की मूंग नहीं खरीदी जा रही ऐसे में किसान आंदोलित होगा और एकजुट होगा और मैं हमेशा किसानों के साथ हूं और किसानों के साथ खड़ा रहूंगा।



