मध्य प्रदेश
योग और ध्यान का कार्यक्रम संपन्न
उदयपुरा । शनिवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला रायसेन द्वारा चयनित नव अंकुर संस्था आदर्श ग्रामीण बालोदय शिक्षा विकास समिति गहलावन द्वारा ग्राम साईखेड़ा एवं पान्जरा में विश्व योग दिवस के अवसर पर माध्यमिक शाला परिसर में योग और ध्यान का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्रधानाध्यापक हाकमसिंह लोधी, कृष्णपाल लोधी, सुरेश लोधी एवं नवांकुर संस्था प्रमुख शेख सलीम विशेष रूप से उपस्थित रहे।



